फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में युवक समेत दो की मौत, दस घायल

Mon, 29 Feb 2016 01:22 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खजनी में रविवार की सुबह जीप की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठे उसके नाना गंभीर रूप से घायल हो गए। कैंपियरगंज दो बाइक की टक्कर में अधेड़ की मौत हो गई। गोला में अनियंत्रित कार के दुकान में घुसने तथा खोराबार में इंडिका कार फोरलेन से नीचे गिरने से आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


खजनी प्रतिनिधि के अनुसार खुटभार निवासी गोविंद गुप्ता का बेटा आकाश (18) सुबह अपने नाना श्रीनिवास साहू को बाइक से लेकर गोरखपुर आ रहा था। नंदापार पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही जीप (बोलेरो) ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल उसके नाना को परिवार के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। गोविंद की खजनी में कपड़े की दुकान है। उनकी चार बेटियां और एक बेटा था। इकलौते बेटे की हादसे में मौत होने के बाद घर में कोहराम मच गया। कैंपियरगंज प्रतिनिधि के अनुसार मोदीगंज में ग्रीन सिटी के पास शाम चार बजे के दो बाइक में आमने सामने से टक्कर हो गई। हादसे में पीपीगंज, सोनौरा बुजुर्ग के निरहू प्रसाद विश्वकर्मा (55) की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार फरेंदा के बनकटी निवासी दिलीप (30) गंभीर रुप से घायल हो गए।

खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार भैंसहा गांव के पास तेज रफ्तार इंडिका कार अनियंत्रित होकर फोरलेन से करीब बीस फिट नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। जिसमें दो की पहचान गोलघर निवासी विशाल (28) और गोरखनाथ निवासी शिवेंद्र (21) के रूप में हुई है। कार सवार दो अन्य युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। गोला प्रतिनिधि के अनुसार भीटी चौराहे पर शाम 7:30 बजे बड़हलगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार बनवारी प्रजापति के मिठाई की दुकान तोड़ते हुए चंद्रभूषण चौरसिया के गुमटी में घुस गई। हादसे में दुकान पर बैठे मन्नीपुर के बलिंदर (25), सब्जी विक्रेता कोलाहल (50), विनय चौरसिया (22) घायल हो गए। कार चिलवां के एक व्यक्ति की बताई जा रही है। उसमें एक महिला और एक बुजुर्ग सवार थे। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक तीस वर्षीय युवक गाड़ी चला रहा था। हादसे के बाद सभी भाग निकले। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही कार कब्जे में ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें