मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी मेडिकल आफिसर से मारपीट के मामले में मेडिकल प्रशासन अपनी ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता। गाड़ी नंबर देने के बावजूद पुलिस द्वारा अभी तक कार्रवाई न करने के बाद कॉलेज प्रशासन ने सीसी फुटेज निकलवा रहा है। इंजीनियर बुलाए भी गए थे मगर तकनीकी कारणों से अभी नहीं फुटेज नहीं निकल सका है। हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जल्द ही पुलिस रो फुटेज दे दिया जाएगा ताकि जांच आगे बढ़े।
डॉक्टर द्वारा मारपीट और अपहरण की कोशिश के मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर चुकी है मगर कार्रवाई के नाम पर अभी कुछ भी नहीं हो सका है। इसे देखते हुए शनिवार की देर शाम प्राचार्य के साथ डॉक्टरों ने बैठक की और अब तक हुई कार्रवाई पर चर्चा की। डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा की मांग को भी दोहराया है। बता दें कि 11 जुलाई की देर रात एक जख्मी युवक के साथ आए लोगों ने डॉक्टर से मारपीट की थी। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया तो मनबढ़ों ने न सिर्फ मारपीट की थी बल्कि उनके अपहरण की भी कोशिश की थी। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
सीसीटीवी फुटेज निकाला जा रहा है। इंजीनियर आए थे, जल्द ही फुटेज पुलिस को सौंप दिया जाएगा ताकि कार्रवाई हो सके।
- डॉ. एके श्रीवास्तव, एसआईसी