गोरखपुर।
राजघाट क्षेत्र से मुनीम का
अपहरण कर एक ट्रक कपड़ा लूटने
वाले चालक को पुलिस ने कानपुर
में गिरफ्तार किया है। मेरठ
के रहने वाले चालक से पुलिस
के साथ ही क्राइम ब्रांच की
टीम पूछताछ कर रही है। उसके
कब्जे से लूटा गया कपड़ा भी
टीम ने बरामद किया गया है।
फिलहाल,
मुनीम
के बारे में कोई जानकारी नहीं
मिल पाई है।
रेती
रोड पर स्थित केदारनाथ,
प्रदीप
कुमार फर्म के लूटे गए एक ट्रक
कपड़े को राजघाट पुलिस ने
बरामद कर लिया है। मेरठ का
रहने वाला चालक कपड़ा बेचने
कानपुर गया था। सर्विलांस के
जरिए आरोपी तक पहुंचने के बाद
टीम मेरठ में उसके खिलाफ दर्ज
मामले की जानकारी करने में
लगी है। ट्रक पर बैठकर सोनौली
जाने के लिए सामान लेकर निकले
फर्म के मुनीम रामवृक्ष प्रजापति
(45)
का
कुछ पता नहीं चला है। सोमवार
को ट्रक चालक से पूरे दिन पूछताछ
चली। एसपी (सिटी)
हेमंत
कुटियाल ने बताया कि कैंट,
मिर्जापुर
के रहने वाले मुनीम की कोई
लोकेशन नहीं मिली है। ट्रक
से चालक से पूछताछ कर जानकारी
जुटाई जा रही है। जल्द ही घटना
का खुलासा करेंगे।