जमीन की खरीद फरोख्त में लेनदेन को लेकर दो व्यापारी आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों तरफ के लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने पहुंचने के बाद भी दोनों पक्ष एक बार फिर उलझ गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पीपीगंज कस्बे के वार्ड नंबर सात निवासी रामानंद अग्रहरि के पुत्र प्रमोद अग्रहरि ने अपनी जमीन आशीष इंडेन गैस सर्विस के मालिक पवन वर्मा पुत्र जमुना वर्मा को बेच दी थी। आरोप है की विक्रेता को पूरा पैसा अभी तक नहीं मिला और 10 लाख रुपये बाकी है। इसको लेकर दोनों पक्षों में इसके पूर्व भी विवाद हो हुआ था और पुलिस ने कार्रवाई की थी। बृहस्पतिवार की दोपहर एक बार फिर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस संबंध में पीपीगंज एसओ कुँवर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि दोनों लोगों में रुपये को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।