फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में जली किशोरी की मौत

Thu, 16 Jun 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
राधा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
पिपराइच थाना क्षेत्र के माउराखोर गांव की रहने वाली एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। बुधवार सुबह मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान किशोरी ने दम तोड़ा। किशोरी की मां का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने अपने घर वालों के साथ मिलकर उसे जलाया है। वह किशोरी को फोन करके परेशान भी करता था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पिपराइच प्रतिनिधि के मुताबिक मउराखोर गांव निवासी राममूरत की बेटी संगीता की शादी चौरीचौरा थाना क्षेत्र के विलारी गांव निवासी भारती मल्लाह से हुई थी। संगीता की 16 वर्षीय बेटी राधा अपने ननिहाल में ही रहती थी। एक महीने पहले वह अपनी मौसी के घर चली गई थी। मौसी के घर से वह मंगलवार को लौटी थी।

इसके बाद पड़ोसी से किसी बात को लेकर जमकर विवाद भी हुआ था। घर वालों का आरोप है कि पड़ोसी युवक सिब्बू फोन पर उसे परेशान करता था। इसी बीच मंगलवार की रात राधा गंभीर रूप से जल गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। मां संगीता का आरोप है कि सिब्बू ने अपने घर वालों के साथ मिलकर राधा को जलाकर मारा है। फिलहाल अभी इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें