फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल-100 में सामने आईं तकनीकी खामियां

Mon, 21 Nov 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
यूपी-100
विज्ञापन
डायल-100 सेवा के 24 घंटे के सफर में कई तकनीकी खामियां उजागर हुईं। सर्वर फेल होने के कारण सारा काम मैनुअल हुआ तो तकनीकी वजहाें से खोराबार थाने की सूचना गुलरिहा में चली गई। हालांकि समय रहते ही इन गड़बड़ियों को पकड़ लिया गया और देर रात ही आईजी मोहित अग्रवाल ने इन बिंदुओं पर चर्चा कर इनका समाधान भी कर दिया। उन्होंने गाड़ियों पर चल रहे पुलिसकर्मियों को आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए भी प्रभारी को निर्देशित किया है।
विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश के अन्य जिलों के साथ गोरखपुर में भी डायल-100 सेवा शुरू की गई थी। जिले में इसकी शुरुआत के साथ ही पुलिस बदले अंदाज में दिखाई दी। चौराहों से लेकर गलियों तक पुलिस की मौजूदगी दिखी, मगर 24 घंटे में ही कई तकनीकी दिक्कतें सामने आ गईं। रात में सर्वर फेल हो गया, जिससे जीपीएस स्क्रीन पर लोकेशन नहीं दिख रही थी। सूचना मिलने में भी दिक्कतें आ रही थीं, जिसे आईजी ने  मैनुअल व्यवस्था कर फौरी सुधार दिया था। 24 घंटे में डायल-100 पर 50 से ज्यादा शिकायतें आईं और तकरीबन सभी जगहों पर समय से गाड़ियां पहुंचीं। अब लोगों से भी इसका फीडबैक लिया जाएगा।

बीती रात तकनीकी दिक्कतें आई थीं, जिनका समाधान कर लिया गया है। पुलिसकर्मियों को जो दिक्कतें आ रही हैं, उसके समाधान के लिए प्रभारी को निर्देश दिया गया है। आम लोगों को इसका फायदा मिल रहा है। पहले दिन का फीडबैक अच्छा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहित अग्रवाल, आईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें