फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटककर युवक ने दी जान

Thu, 02 Mar 2017 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
पांच साल पहले पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने के बाद से सदमे में रह रहे युवक ने बुधवार की रात फंदे से लटकर जान दे दी। मामखोर निवासी दयाशंकर तिवारी (42) के पंखे में फंदा लगाने की जानकारी पर बृहस्पतिवार सुबह पुलिस पहुंची और छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


दयाशंकर घर पर ही रहते थे, उनकी शादी 15 साल पहले प्रतापगढ़ की एक महिला से हुई थी। शादी के बाद दो बच्चे भी हुए। पांच साल पहले पत्नी प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। तभी से वे अवसाद में रहते थे। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे तक जब उनका दरवाजा नहीं खुला तो गांव के एक व्यक्ति उन्हें आवाज दी। अंदर से कोई हलचल न होने से वे मकान की गैलरी में पहुंचे और देखा कि कमरे के पंखे की कुंडी से दयाशंकर लटक रहे थे। इसकी जानकारी उन्होंने गांव वालों और पुलिस को दी। ग्रामीणों ने बताया कि पांच साल पहले पत्नी प्रेमी के साथ बच्चों को लेकर भाग गई थी। पिता और माता की बहुत पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें