फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम पद्धति विद्यालय में छात्र की मौत पर बवाल

Sat, 13 Feb 2016 02:25 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबू विशुनपुरा गांव में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज में शुक्रवार की सुबह एक बीमार छात्र की मौत हो गई। छात्रों ने इलाज के अभाव में छात्र की मौत का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम, समाज कल्याण अधिकारी, विद्यालय के अधीक्षक को भी छात्रों के गुस्से का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


छात्रों ने अधिकारियों पर हमला कर दिया। समाज कल्याण अधिकारी और विद्यालय के अधीक्षक की पिटाई कर दी। एसडीएम और पुलिस को गांव में छिपना पड़ा। कुछ देर बाद कई थानों की फोर्स पहुंची तो छात्र काबू में आए। सडीएम ने पोस्टमार्टम और जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र शांत हुए।
राजकीय आश्रम पद्घति इंटर कॉलेज में सोनभद्र जिले के दुद्धी निवासी देवराज के बेटे विजय कुमार (13) कक्षा पांच में पढ़ते थे। वह चार दिनों से बीमार थे। उनका इलाज विद्यालय के फार्मासिस्ट परमानंद कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह तबीयत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय रास्ते में इस छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह और विद्यालय अधीक्षक सुधीर पांडेय स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। विजय की मौत के बाद उसके साथी शव लेकर इंटर कॉलेज लेकर आना चाह रहे थे पर अधिकारी स्वास्थ्य केंद्र से ही उसे सोनभद्र भेज रहे थे। इससे छात्र नाराज हो गए और एक टेंपो पर शव रखकर इंटर कॉलेज ले आए। कॉलेज के बाहर शव रखकर छात्र हंगामा करने लगे। एसडीएम हरीश चंद्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह और अधीक्षक सुधीर पांडेय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

कॉलेज प्रशासन पर विजय के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने बवाल कर दिया। अधिकारी अभी कुछ समझ पाते कि छात्रों ने डंडे लेकर उन्हें दौड़ा लिया। एसडीएम और पुलिसवाले गांव में छिप गए। छात्रों की पिटाई से सुनील कुमार सिंह का सिर फट गया जबकि सुधीर पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। बवाल बढ़ने पर एसडीएम को कई थानों की पुलिस को बुलाना पड़ा।

शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छात्रों की ओर से लगाए गए अन्य आरोपों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-हरीश चंद्र सिंह, एसडीएम चौरीचौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें