फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग के लिए निकली छात्रा का अपहरण

Fri, 08 Apr 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
kidnapping
विज्ञापन
गोरखपुर। घर से कोचिंग के लिए निकली छात्रा लापता हो गई। खोजबीन के बाद परिवार के लोगों ने शाहपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है। रेलवे स्टेशन स्टैंड के सीसीटीवी कैमरे में छात्रा की साइकिल जमा कर रहे एक अधेड़ की तस्वीर रिकार्ड हुई है। पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


शाहपुर, मोहनापुर के पहलवान टोला निवासी अनिल निषाद की बेटी नेहा (14) एयरफोर्स विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा है। तीन अप्रैल की दोपहर 3:30 बजे वह नीना थापा इंटर कॉलेज के पास स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए घर से निकली लेकिन पहुंची नहीं। शाम को नेहा के घर न लौटने पर घरवालों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

रात में अनिल ने सूचना शाहपुर पुलिस को दी। रेलवे स्टेशन साइकिल स्टैंड को चेक करने पर उसकी साइकिल मिली। सीसीटीवी फुटेज देखने पर नेहा की साइकिल लेकर एक 50 साल के व्यक्ति को देखा गया जिसके परिवार के लोग नहीं पहचान रहे हैं। अनहोनी की आशंका जताते हुए परिवार के लोगों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। बृहस्पतिवार को पुलिस आफिस पहुंचे अनिल ने एसएसपी को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें