फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में मिले 4 हैंड ग्रेनेड 26 जिंदा बम, जांच में जुटी आर्मी, मचा हड़कंप

Mon, 13 Feb 2017 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
लुधियाना में मिले हैंड ग्रेनेड और बम
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में उस समय पुलिस और बीएसएफ के हाथ पैर फूल गए, जब खाली प्लॉट में चार हैंड ग्रेनेड और 26 जिंदा बम पड़े हुए मिले। खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारा श्रीमंजी साहिब आलमगीर के आस सोमवार सुबह खाली पड़ी स्टार कालोनी में तीस बम मिले। उनमें से 29 बम एक्टिव थे। कालोनी में सैर कर रहे एक व्यक्ति ने बम देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना डेहलों की पुलिस के साथ-साथ आलाधिकारी भी वहां पहुंच गए। इसके बाद बम स्कवायड और डॉग स्कवायड की टीम भी वहां आ गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी कबाड़ी ने यह फेंके हैं। फिलहाल जांच चल रही है कि ये बम कहां से आए? पुलिस इस संबंध में आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

रिटायर्ड फौजी ने बताया, जिंदा हैं बम
इधर उधर से सुनकर एक रिटायर्ड फौजी भी मौके पर पहुंचे। उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि तीस बम में से 29 एक्टिव हैं। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने रेत भरवाकर रखवाई। जिला पुलिस ने इसकी जानकारी मिल्ट्री को दी। खबर लिखे जाने तक सेना की तरफ से कोई टीम नहीं आई थी। पुलिस के अनुसार बम काफी पुराने हैं। उनपर जंक लगा हुआ है। किसी स्क्रैप वाले ने स्क्रैप मंगवाया होगा तो उसमें आए होंगे।
विज्ञापन


उसने पुलिस से बचने के लिए उक्त बम खाली जगह पर रखवा दिए। एसीपी गिल गुरजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस वहां पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि अब तक की जांच में यही पता चला है कि तीस बम हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि बम किसने खाली प्लाट में फेंके हैं। इसकी सूचना आमी को दे दी गई है। आर्मी की टीम ही इन बम को डिफ्यूज करेगी। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें