फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारी के घर दिनदहाड़े चोरी

Thu, 10 Mar 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पादरी बाजार में बुधवार की दोपहर रेलवे कर्मचारी के मकान का ताला तोड़कर चोर रकम और गहने उठा ले गए। बेटे की तबीयत खराब होने पर वह परिवार के साथ उसे लेकर अस्पताल गए थे। शाम को लौटकर आने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। शाहपुर पुलिस छानबीन कर रही है। गोला में किराना की दुकान का ताला तोड़कर चोर दस हजार रुपये उठा ले गए।
विज्ञापन


रेलवे कर्मचारी हरिओम तिवारी का पादरी बाजार के ओंकार नगर कॉलोनी में घर है। बुधवार की सुबह 10 बजे बेटे रवि की तबीयत खराब होने पर पत्नी के साथ उसे लेकर डॉक्टर के पास गए थे। शाम चार बजे घर पहुंचने पर दरवाजे का ताला टूटा मिला। कमरे में रखी आलमारी तोड़कर चोर दस हजार रुपये के साथ करीब पांच लाख के जेवरात उठा ले गए थे।

घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची शाहपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। गोला प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के रहने वाले रामनाथ प्रजापति की उपडाक घर के पास किराना की दुकान है। मंगलवार की रात शटर तोड़कर चोर दुकान से करीब दस हजार रुपये और कागजात उठा ले गए। गोला पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें