फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरीचौरा में महिला, बच्ची को कमरे में बंदकर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाउपुर गांव में बुधवार की रात कमरे में सो रही महिला और उनकी नतिनी को कमरे में बंदकर चोर सामान उठा ले गए। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी सुबह हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


गांव के रहने वाले खदेरूचौहान बुधवार की रात दूसरे मंजिल पर बने कमरे में सोए थे। नीचे के कमरे में उनकी पत्नी शारदा देवी अपने दस साल की नतिनी के साथ सोई थीं। रात में चोर चैनल का ताला तोड़कर अंदर घुसे और  शारदा के कमरे को बाहर से बंद कर घर में रखे चार बक्से उठा ले गए। सुबह छह बजे नींद खुलने पर शारदा ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह बाहर से बंद था। शोर मचाने पर पहुंचे परिवार के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। छानबीन में बगल के कमरे में रखे चार बक्से गायब मिले। तलाश करने पर घर से 500 मीटर की दूरी पर छोटेलाल के खेत में बक्से खाली पड़े मिले।
विज्ञापन


खदेरू ने बताया कि चोर गहने समेत करीब एक लाख रुपये कीमत का सामान ले गए हैं। मुकदमा दर्ज कर चौरीचौरा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें