फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ बेलीपार लाइन हाजिर, नौसढ़ चौकी प्रभारी हुए सस्पेंड

Tue, 29 Dec 2015 01:29 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विवादित जमीन पर स्टे के बाद भी निर्माण कार्य करवाने के मामले में एसएसपी लव कुमार ने सोमवार की रात एसओ बेलीपार को लाइन हाजिर कर दिया। झूठी सूचना देकर गुमराह करने वाले नौसढ़ चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर उन्होंने आफिस से सिपाहियों को मौके पर भेजकर शिकायत की जांच कराई थी। एसएसपी ने पीआरओ गौरव सिंह को बेलीपार एसओ बनाया है।
विज्ञापन


सहजनवां, नेवास में रहने वाले सिंचाई विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर योगेंद्र सिंह ने नौसढ़ में 21 डिस्मिल जमीन रजिस्ट्री कराई है। उनके पड़ोस में राजन यादव नाम के व्यक्ति ने पांच डिस्मिल जमीन ली है। योगेंद्र का आरोप है कि राजन अपने हिस्से से अधिक जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। शिकायत पर एसडीएम सदर ने विवादित जमीन पर निर्माण कार्य होने पर रोक लगाई है। दो दिन पहले चौकी प्रभारी नौसढ़ बांके यादव की मदद से राजन ने विवादित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया था।

इंजीनियर ने मामले की शिकायत एसएसपी लव कुमार से की तो चौकी प्रभारी ने कोई कार्य न होने की झूठी जानकारी दे दी। सोमवार की दोपहर पुलिस ऑफिस पहुंचे योगेंद्र ने मामले की जानकारी एसएसपी को दी। एसओ पीयूष सिंह से पूछने पर उन्होंने भी काम न होने की जानकारी दी। एसएसपी से आफिस से दो सिपाहियों को मौके जांच के लिए भेजा तो इंजीनियर की शिकायत सही मिली।
विज्ञापन


विवादित जमीन पर एसडीएम पर कार्य न करने का एसडीएम की तरफ से स्टे देने के बाद भी अधिकारियों को गुमराह कर कार्य कराने के आरोप में देर रात एसएसपी ने एसओ बेलीपार पीयूष सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। विवादित जमीन पर काम कराने वाले नौसढ़ चौकी प्रभारी बांके यादव को सस्पेंड कर उनके खिलाफ जांच का निर्देश सीओ बांसगांव को दिया है। एसएसपी के पीआरओ गौरव सिंह बेलीपार थाने के नए एसओ बनाए गए हैं।

सिपाही और दीवान भी हुए सस्पेंड
सोमवार की सुबह सीओ बांसगांव के सामने एसओ बेलीपार से दुर्व्यवहार करने वाले बेलीपार थाने के सिपाही संजय सिंह और बिना सूचना के दो दिन से गायब बेलीपार थाने के दीवान रामकरन गौतम को भी अनुशासनहीनता के आरोप में एसएसपी ने सस्पेंड करा दिया। सीओ की रिपोर्ट पर दोनो के खिलाफ कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें