फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुरपा घोंपकर माता-पिता को मार डाला, बचाने गए भाई पर भी किया हमला, बेटा गिरफ्तार

Fri, 06 Dec 2019 09:43 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, कपिलवस्तु।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले में एक युवक ने माता-पिता की खुरपा घोंपकर हत्या कर दी। बचाने गए भाई पर भी वार किया। उसे गंभीर हालत में भैरहवा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर शुुक्रवार शाम रुपनदेही जिले के सतियाग गाऊ पालिका वार्ड नंबर चार बालापुर निवासी गोरख यादव की पिता से कहासुनी हो गई। इसके बाद गोरख ने घर में रखे खुरपा से पिता राम नारायण यादव (72) पर हमला कर दिया। बचाने आई मां खगना यादव (70) पर भी वार किए।

भाई योगेंद्र यादव ने जब पकड़ने की कोशिश की तो उस पर भी वार करते हुए भाग गया। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने नेपाल पुलिस को सूचना दी। तब तक राम नारायण और खगना की मौत हो चुकी थी और योगेंद्र तड़प रहा था। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि पांच भाइयों में गोरख सबसे छोटा है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें