दुकानदार के मोबाइल से बहू ने दी थी घटना की जानकारी
- फोटो : amar ujala
बेनुआटीकर गांव में पिता की हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हत्या में आरोपी बनाई गई बहू की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस से उसे छोड़ दिया है।
ट्रांसपोर्टर घनश्याम ओझा (65) के बेटे देवेंद्र उर्फ बबलू ने उनकी हत्या के बाद शव संतकबीरनगर, बखिरा के झाड़ी में फेंक दिया था। घटना के समय घर पर मौजूद पत्नी विजय लक्ष्मी का मोबाइल छीनकर उसे घर में पांच दिनों तक बंधक बनाकर रखा। घटना की जानकारी देवेंद्र के बच्चों को भी नहीं थी। शुक्रवार को मौका पाकर विजय लक्ष्मी ने साइकिल की दुकान चलाने वाले बबलू विश्वकर्मा के मोबाइल से ननद बेबी को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी थी।
बेबी ने भाई देवेंद्र के अलावा विजयलक्ष्मी के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज कराया था। छानबीन में हत्या की घटना में विजयलक्ष्मी के शामिल न होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे थाने से छोड़ दिया। रविवार को देवेंद्र को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसओ बेलीपार गौरव सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।