फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज कारोबारी के बेटे का अपहरण

Mon, 14 Mar 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
‌द‌िव्‍य की दादी - फोटो : अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
हिन्दुस्तानी पेपर डिस्ट्रीब्यूटर के मालिक प्रतीक वार्ष्णेय के बेटे एवं डीपीएस में कक्षा दो के छात्र दिव्य (6) का रविवार देर शाम सात बजे उनकी मदिया कटरा स्थित कोठी से ही अपहरण कर लिया गया। वह कोठी में साइकिल चला रहा था। वह जैसे ही गेट के नजदीक आया, एक बदमाश ने गेट खोलकर उसे उठा लिया। दूसरा बदमाश पहले से लाल रंग की बाइक स्टार्ट किए खड़ा था। दोनों सिकंदरा की ओर भागे। बाइक के पीछे सफेद रंग की कार भी गई। माना जा रहा है कि  बाद में अपहर्ता बच्चे को कार से ले गए।
विज्ञापन

दिव्य के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां मोना उर्फ निशा कार से बदमाशों के पीछे भागीं, लेकिन तब तक वे दूर जा चुके थे। प्रतीक स्टार पेपर के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। हिन्दुस्तानी पेपर नाम से उनकी फर्म सेठ गली में है। कोठी मदिया कटरा पेट्रोल पंप से सटी है। पूरा घटनाक्रम इसके ठीक सामने रहने वाले पिन्टू के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। दिव्य का अपहरण उसकी दादी शशि वार्ष्णेय की आंखों के सामने हुआ। वह लॉन के बराबर में बैठी थीं। फुटेज में नजर आ रहा है कि एक बदमाश ने पहले मेन गेट के अंदर झांककर देखा। जैसे ही दिव्य गेट के नजदीक आया, बदमाश गेट खोलकर अंदर गया। उसने साइकिल से दिव्य को उठाया तो वह जोर से चिल्ला पड़ा। यह देख शशि की चीख निकल गई। अगले ही पल बदमाश उसे लेकर सिकंदरा की ओर भाग निकले।
सूचना पर आई पुलिस ने चेकिंग कराई लेकिन कुछ सुराग नहीं मिला। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस दिव्य की तलाश में लगाई गई हैं। घटना का पता चलने पर भाजपा विधायक जगन गर्ग और प्रमुख जूता निर्यातक नाजिर समेत सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें