फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में तोड़फोड़ कर छेड़छाड़ का लगाया आरोप

Sun, 10 Jul 2016 07:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
नौसढ़ में शनिवार की रात छात्रा के अपहरण की कोशिश में नया मोड़ सामने आ गया है। रविवार को थाने पहुंची आरोपियों की बहनों ने छात्रा के घरवालों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोपी के घरवालों का कहना है कि देर रात 20 की संख्या में पहुंचे लोगों ने तोड़फोड़ कर उनके घर की लड़कियों से छेड़छाड़ की। हालांकि पुलिस आरोपी के घरवालों पर पेशबंदी में झूठी कहानी बनाने की बात कह रही है।
विज्ञापन


बता दें कि क्षेत्र की रहने वाली कक्षा नौ की छात्रा (15) शनिवार की देर शाम शौच के लिए निकली थी। उसे देखकर गांव के चार युवकों ने उसे अगवा करने की कोशिश करने लगे। मगर किशोरी के शोर मचाने पर गांव के लोगों को आते देख आरोपी भाग निकले। नाराज लोगों ने नौसढ़ पुलिस चौकी पर हंगामा भी किया था। पुलिस ने मामले में गांव के ही विजय और उसके तीन अन्य साथियों पर अपहरण की कोशिश, मारपीट और छेड़छाड़ का केस दर्ज किया था।

मगर मामले में नया मोड़ तब आ गया, जब देर रात विजय के घरवालों ने पुलिस को सूचना दी कि छात्रा के घर वालों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के साथ ही लड़कियों से छेड़छाड़ की है। घटना गांव में मौजूद सिपाहियों के सामने हुई है। रविवार को सुबह तहरीर देने के लिए सभी थाने भी पहुुंचे। मगर पुलिस इन आरोपों को झूठा बता रही है।
विज्ञापन


एसओ बेलीपार आनंद शुक्ला ने बताया कि जांच में सारा आरोप गलत निकला। आरोपी पक्ष पेशबंदी में क्रॉस केस दर्ज कराना चाहता है। आरोपी के घर वाले खुद ही अपने घर में तोड़फोड़, सामान बिखेरकर पीड़ित छात्रा के घरवालों को झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें