फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा की सुरक्षा में 2500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी

Mon, 21 Mar 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली भोलेनाथ की सवारी
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। होली के दिन निकलने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा की सुरक्षा में 2500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्रोन के साथ ही छत पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाकर उपद्रवियों पर नजर रखी जाएगी। शहर के अलावा देहात क्षेत्र में पिपराइच को सबसे संवेदनशील मान यहां भी एक ड्रोन लगाया जाएगा।


घंटाघर से 24 मार्च की सुबह भगवान नरसिंह की शोभायात्रा महंत आदित्यनाथ की अगुवाई में निकलेगी। रेती, नखास चौक, बक्शीपुर होते हुए वापस शोभायात्रा घंटाघर में आकर संपन्न होगी। सदर सांसद के अलावा नगर विधायक, मेयर के साथ ही शहर के अन्य गणमान्य लोग इसमें शामिल होते है। हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ सड़क पर शोभायात्रा देखने के लिए जमा होती है।
विज्ञापन


शोभायात्रा मार्ग का अवलोकन करने के बाद एसएसपी ने सुरक्षा में 2500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है जिसमेें पांच कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ और 900 होमगार्ड शामिल है।
विज्ञापन


प्रमुख चौराहे के साथ ही धार्मिक स्थल और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की छत पर भी ड्यूटी लगाई गई है। उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए शोभायात्रा के मार्ग पर दोनों तरफ ड्रोन लगाए जाएंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें