फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर विवादित पोस्ट पर गोला में बवाल

Tue, 12 Jul 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फेसबुक पर विवादित पोस्ट को लेकर गोला में सोमवार की दोपहर बवाल हो गया। धर्म का अपमान करने की बात को लेकर एक पक्ष के लोगों ने चौराहे पर जाम लगाने के साथ ही जमकर प्रदर्शन किया। राहगीरों पर गुस्सा निकालते हुए कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। एसएसपी ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश थानेदार को दिया है।
विज्ञापन


गोला प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के वार्ड नंबर सात के रहने वाले सीताराम साहनी ने फेसबुक पर रविवार को आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दिया। फ्रेंड सर्किल में जुड़े कस्बे के जावेद ने नजर पड़ने पर इसकी जानकारी अपने समुदाय के लोगों को दी। जानकारी के बाद दोपहर 12:30 बजे सैकड़ों की संख्या में एक पक्ष के लोग सड़क पर आ गए। गोला - बड़हलगंज मार्ग पर जाम लगाने के साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। आक्रोशित लोगों ने राहगीरों से अभद्रता करने के साथ ही डंडे से कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद चौराहे पर भगदड़ मच गई। खबर मिलने के बाद सपा नेता इकबाल मिस्वाही समर्थकों के साथ आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराने गोला थाने पहुंच गए।

जानकारी पाकर पहुंचे सीओ गोला धीरेंद्र राव ने कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। घटना की जानकारी होने पर सपा के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान भी मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों को उन्होंने समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही। दरोगा प्रमोद सिंह ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी देकर जाम खत्म कराया। घटना के कारण गोला कस्बे में डेढ़ घंटे तक अफरा - तफरी की स्थिति रही। एसएसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


तीसरी बार बिगड़ा माहौल
20 दिन के भीतर जिले का सांप्रदायिक माहौल तीसरी बार बिगड़ा है। तिवारीपुर के निजामपुर में लाउडस्पीकर लगाने की बात को लेकर 21 जून को दो पक्ष के लोग भिड़ गए थे। थाने में पंचायत के दौरान एक पक्ष ने पथराव कर अफरा - तफरी मचा दी थी। घटना के छह दिन बाद भटहट क्षेत्र में मस्जिद पर विवादित झंडा फहराने को लेकर मामला बिगड़ा था। सोमवार को गोला में फेसबुक पर विवादित पोस्ट से स्थिति बिगड़ गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें