बड़हलगंज थाना क्षेत्र के तरैना पुल पर बाइक सवार बदमाशों ने मुनीम को पिस्टल सटा दिया और 26 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घबराए मुनीम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर वारदात की जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश में जुट गई।
ट्रांसपोर्टनगर स्थित मोटर पार्ट्स की दुकान पर अनूप शुक्ला मुनीम हैं। रविवार को बड़हलगंज इलाके में मोटर पार्ट्स पहुंचाने गए थे और पुराने बकाये की रकम 26 हजार रुपये वसूल कर मैजिक से लौट रहे थे। अभी वह नेवादा गांव के सामने तरैना पुल पर पहुंचे थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर मैजिक रोक लिया। अभी वह कुछ समझ पाते, तब तक पीछे बैठा एक बदमाश उतरा और अनूप को पिस्टल सटा दिया और उनकी जेब में रखे 26 हजार रुपये निकाल लिया। उसके बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी।