फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंगहा में डकैतों का तांडव

Wed, 01 Mar 2017 08:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
झंगहा इलाके के अमहिया गांव में घुसे डकैतों ने एक घंटे तक तांडव मचाया। खेती और घर के बाहर टहल रहे लोगों को निशाना बनाकर नकदी, मोबाइल, सोने की अंगूठी लूट ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ चौरीचौरा मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे लेकिन तब तक डकैत फरार हो चुके थे। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मंगलवार रात में डकैतों ने पहला निशाना अमहिया के फरेन नाला के पास खेत में पानी चला रहे रामजी और ऋषिकेश को बनाया। किसानों से मोबाइल लूटने के बाद वे पास में किराना की दुकान चलाने वाले संतोष के पास पहुंच गए। संतोष को बंधक बनाकर यहां से रुपये, नकदी के साथ ही सोने की अंगूठी और मोबाइल लूट ले गए। आगे बढ़े डकैतों ने बीएनएस मार्का भट्ठा पर धाबा बोल दिया। मुंशी राजन को पकड़कर मोबाइल और पांच सौ रुपये लूट लिए। इसके बाद मजदूरों को निशाना बनाकर डकैतों ने मोबाइल व फुटकर नकदी की लूटपाट की। दशरथ से मोबाइल व छह सौ रुपये, रंजीत से मोबाइल व पांच सौ रुपये, राजू से मोबाइल और 400 रुपये, सुनील से मोबाइल और 500 रुपये, शिवा से मोबाइल व 700 रुपये, जिवा से मोबाइल व 600 रुपये, जीतेंद्र से मोबाइल व सात सौ रुपये, उमेश से मोबाइल व पांच सौ रुपये, बुद्धिराम से मोबाइल व आठ सौ रुपये, बबलू से मोबाइल व नौ सौ रुपये, संदीप से मोबाइल व चार सौ रुपये, टिल्लू से मोबाइल, संदीप से पांच सौ रुपये और मोबाइल लूट ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें