फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटहट में डाका, तीन को घायल कर की लूटपाट

Wed, 30 Nov 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
घटनास्‍थल पहुंचकर जांच करती पुलिस। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
भटहट पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर सोमवार रात डकैतों ने धावा बोला। दस की संख्या में पहुंचे डकैतों ने पांच दुकानों का ताला तोड़ा। वहीं एक ज्वेलर्स की दुकान में लूटपाट भी की। आहट पर जगे चौकीदार को पीटकर डकैतों ने घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे दुकान स्वामी व अन्य लोगों पर भी डकैतों ने ईंट पत्थर फेंके। घटना में तीन लोग घायल हो गए। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए डकैत फरार हो गए। पास में पुलिस चौकी होने के बावजूद पुलिस के न आने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ज्वेलर्स के यहां कुछ दिन पहले भी चोरी हुई थी। मंगलवार की सुबह फोरेंसिक और डाग स्क्वॉड की टीम के साथ पुलिस पहुंची थी।
विज्ञापन


भटहट प्रतिनिधि के मुताबिक जेपी कांप्लेक्स में दुकानों का ताला डकैत तोड़ रहे थे। इसी समय चौकीदार बहादुर की आंख खुल गई। आहट सुनकर उसने पास में चाय की दुकान चलाने वाले सोनू को इसकी जानकारी दी। सोनू ने ज्वेलरी शॉप के मालिक अवधेश गुप्ता को सूचना दी तो वह पिता फौजदार, भाई राकेश के साथ दुकान की ओर निकले। रास्ते में ही उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस तो नहीं पहुंची मगर तीनों वहां पहुंच गए। संख्या ज्यादा होने से तीनों किनारे खड़े होकर पुलिस को कॉल कर रहे थे तभी एक डकैत की नजर पड़ गई और पिता को चाकू के नोक पर ले लिया। बदमाशों ने आपस में कोड वर्ड में बात की, जिसके बाद छिपे बदमाश भी सामने आ गए और ईंट पत्थर से प्रहार करने लगे। इससे वहां तीनों घायल हो गए। पकड़े जाने के डर से बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। 
पहुंची होती पुलिस तो पकड़े जाते बदमाश ज्वेलरी की दुकान में धावा बोलने से पहले बदमाश पहले बैलो रोड स्थित दुकानों का ताला तोड़ने की कोशिश की। इसी बीच चौकीदार को आहट मिली और उसने सूचना भी पुलिस को दी थी। मगर पुलिस ने उसकी बात पर ध्यान ही नहीं दिया। यहीं नहीं डायल-100 पर भी अवधेश गुप्ता ने फोन किया था मगर पौन घंटे बाद पुलिस पहुंची तब तक बदमाश तांडव कर फरार हो चुके थे। मंगलवार की सुबह चौकी इंचार्ज मौके पर खुद यह बोल पड़े की दीवान ने गोली चलने की आवाज सुनी थी। यह सुनकर लोग और आक्रोशित हो गए। मौके पर थानेदार रामअशीष यादव ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दुकानों में कोशिश की गई है, कहीं से कुछ ले नहीं गए है। तहरीर मिली है, केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- रामअशीष यादव, एसओ, गुलरिहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें