फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने बुजुर्ग को रौंदा, आक्रोशित लोगों ने लगाई आग

Mon, 13 Jun 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोला के डेईडीहा में रविवार की शाम अनियंत्रित पिकअप ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पिकअप में आग लगा दी और चालक की पिटाई कर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने रोकने का प्रयास किया तो उनसे भी धक्का-मुक्की कर ली। काफी मशक्कत के बाद सिपाहियों ने चालक की जान बचाई।
विज्ञापन



गोला, गोपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार चानपार गांव के रहने वाले रामजी मौर्य (65) रविवार की शाम देईडीहा चौराहे पर स्थित सस्ते गल्ले की दुकान से केरोसिन लेने गए थे। शाम सात बजे साइकिल से केरोसिन लेकर लौट रहे थे। डेईडीहा गांव के पास उरुवा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से रामजी की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद जुटे लोगों ने पिकअप चालक की पिटाई कर लहूलुहान कर कर दिया और पिकअप में आग लगा दी। इसके बाद लोगों ने चालक को जिंदा जलाने का प्रयास किया।

हादसे की सूचना पर पहुंचे सिपाहियों ने बचाने का प्रयास किया तो धक्का-मुक्की करने के साथ ही उनसे भी उलझ गए। काफी मशक्कत के बाद चालक को हिरासत में लेकर सिपाहियों ने घटना स्थल के पास स्थित एक मकान में छुपा दिया। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे दरोगा प्रमोद यादव ने पिकअप चालक के साथ ही रामजी मौर्य का शव थाने ले आए। बवाल के कारण उरुवा-डेईडीहा मार्ग पर एक घंटे तक गाड़ियों का आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन


अफवाह उड़ाकर भीड़ को हटाया
हादसे के बाद भीड़ के आक्रोशित होने के बाद सिपाहियों ने रायफल गायब होने की अफवाह फैलाकर लोगों को शांत कराया। पुलिस की रायफल गायब होने के बाद बवाल में शामिल लोग फंसने के डर से हट गए जिसके बाद पुलिस रामजी के शव को कब्जे में ले पाई।


बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाते थे रामजी
रामजी रोजाना सुबह गांव के स्कूल में जाकर बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाते थे। यदि कोई बच्चा उनके घर आ जाता था तो उसे भी पढ़ाते थे जिसके कारण वह गांव में लोकप्रिय थे। रामजी के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे जनार्दन कुशवाहा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। दूसरा बेटा मधुसूदन दिल्ली में रहकर  प्राइवेट कंपनी में कार्य करते हैं। छोटा बेटा लल्लू अभी पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें