फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल

Mon, 06 Mar 2017 08:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
बांसगांव-कुसमौल मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे ब्लाक प्रमुख ने हादसे की सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी जिसके बाद घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में जान गंवाने वाला युवक माता-पिता का एकलौता बेटा था। उसके मौत से घर में कोहराम मच गया है। दोनों ही शादी समारोह से लौट रहे थे।
विज्ञापन


बांसगांव कस्बा निवासी विनीत कुमार सिंह अपने मित्र गगहा के ग्राम टिकरी निवासी 24 वर्षीय नितिन शुक्ला के साथ रविवार की रात कौड़ीराम में आयोजित शादी समारोह से बाइक शहर लौट रहा था। दोनों युवक बांसगांव-कुसमौल मार्ग पर धोबहा घाट से एक किमी आगे बढ़े थे कि सड़क किनारे रखे बोल्डर से उनकी बाइक टकरा गई। इसके बाद दोनों युवक सड़क से करीब बीस फीट नीचे गड्ढे में जा गिरे। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे नितिन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चालक विनीत गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें