फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण फोरलेन पर भिड़ी दस गाड़ियां, दो घायल

Thu, 28 Jan 2016 02:13 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के कारण मंगलवार की भोर में फोरलेने पर दस गाड़ियों में टक्कर हो गई। गाड़ियों में बैठे लोग मामूली रुप से घायल हुए। गंभीर रुप से घायल दो लोग को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। बेलीपार में अनियंत्रित जीप जोगियाबीर बाबा मंदिर में घुस गई जिसमें गाड़ी का चालक घायल हो गया।
विज्ञापन


जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार कुशीनगर की तरफ से आ रही प्राइवेटबस कोनी तिराहे पर ट्रक में भिड़ गई। हादसे में ट्रक ड्राइवर कानपुर के गाटमपुर, बनकट निवासी कुलदीप (25) घायल हो गया। दूसरी घटना बहरामपुर रेलवे ओवरब्रिज पर हुई। रफ्तार तेज होने के कारण डीसीएम ने ट्रक में टक्कर मार दी। उसके पीछे आ रही जीप और दो कार भी पीछे से भिड़ गए। हादसे में बुलंदशहर के रहने वाला ट्रक ड्राइवर साकिर (20) घायल हो गया।

तीसरी घटना रामनगर कड़जहां में हुई। कोहरे के कारण ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। भागने की कोशिश में आगे चल रही पिकअप में भिड़ गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। बेलीपार प्रतिनिधि के अनुसार भौवापार का रहने वाले सर्वेश्वर गुप्ता मंगलवार की सुबह जीप (स्कार्पियों) लेकर कौड़ीराम से घर लौट रहा था। क्योंहरा गांव के पास हाईवे किनारे स्थित जोगियाबीर बाबा मंदिर में घुस गई। हादसे में मंदिर का छज्जा गिरने के साथ ही सर्वेश्वर और जीप में बैठा उसका साथी रितेश घायल हो गया। परिवार के लोगों ने दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


आमने  सामने से भिड़ी बाइक, दो गंभीर
गोरखपुर-कसया मार्ग पर गोबरहिया के पास बुधवार की दोपहर दो बाइक में आमने - सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिपराइच के समुदा गांव निवासी कमलेश पांडेय (50) के लड़के का 11 फरवरी को जनेऊ है। बुधवार की दोपहर 12 बजे वह कार्ड देने रिश्तेदारों को कार्ड बांटने शहर जा रहे थे। गोबरहिया पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए मुड़े कुसम्ही के रुद्रापुर निवासी संजय यादव की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में कमलेश के साथ ही संजय गंभीर रुप से घायल हो गए। परिवार के लोगों ने दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें