फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण कर रेप 

Tue, 23 Aug 2016 01:29 AM IST
gorakhpur
विज्ञापन
रेप पीड़ित ने एसएसपी से की थी शिकायत
विज्ञापन
गोरखपुर। खोराबार में किशोरी का अपहरण कर युवक ने रेप किया। इस वारदात में दो महिलाओं ने आरोपी की मदद की। पुलिस से शिकायत करने पर छह दिन बाद किशोरी को गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित ने पिता के साथ एसएसपी से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी। उनके निर्देश पर सोमवार को पुलिस ने आरोपी के साथ ही सहयोग करने वाली एक  महिला को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी आठ अगस्त को खेत में गई थी। आरोप है कि तरकुलानी कोठी के रहने वाले रामअशीष ने अपनी परिचित महिला की मदद से उसका अपहरण कर लिया। छह दिन अपने कब्जे में रखकर उसके साथ रेप किया। घरवालों के खोजबीन करने और पुलिस को मामले की जानकारी देने पर 14 अगस्त की शाम गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गए। एसओ जैसराज यादव ने बताया कि मंगलवार को पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें