फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार से कम नहीं लूंगा, आफिस को भी देने हैं पैसे

Tue, 23 Aug 2016 01:24 AM IST
20 हजार से कम नहीं लूंगा, आफिस को भी देने हैं पैसे
विज्ञापन
rupee shimla
विज्ञापन
थाना अछनेरा की किरावली चौकी इंचार्ज वीरपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह रुपये गिनते नजर आ रहा है। मामला 20 रुपये रिश्वत लेकर बगैर कागजात की बाइक छोड़ने का बताया गया है। वीडियो में चौकी इंचार्ज कह रहा है कि वह 20 हजार से कम नहीं लेगा, उसे आफिस को भी पैसे देने होते हैं। हालांकि बाद में वह 10 हजार लेकर बाइक छोड़ने पर राजी हो जाता       है।
विज्ञापन

इसका पता चलने पर एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने सीओ अछनेरा से जांच कराई। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर वीरपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में अब जांच सीओ खेरागढ़ को दी गई है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
उधर, पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह वीडियो किरावली के ही एक युवक ने मोबाइल से बनाया है। पुलिस ने उसकी बाइक सीज की थी। इसका कोई कागजात युवक के पास नहीं था। उसने वीरपाल से बात की तो उसने 20 हजार रुपये मांगे। इसकेबाद सौदेबाजी हुई। वह दस हजार लेकर पहुंचा और मोबाइल से वीडियो बना लिया। उसने इसे कई लोगों को शेयर किया।
विज्ञापन

पैसा ब्याज पर लाया है तो क्या हुआ
वीडियो में नजर आ रहा है कि युवक ने पांच-पांच सौ के नोट वीरपाल को दिए। उसने गिने। यह दस हजार निकले। इस पर वीरपाल नाराज हो गया। बोला, आफिस को चाहिए बेटा, ज्यादा नहीं कहते, एक बार मैंने कह दिया, तो कह दिया। युवक बोला, पैसा ब्याज पर लाया हूं, जवाब मिला, तो क्या हुआ, जब मैंने एक बार कह दिया कि ऑफिस को देना है, तो देना है। वीडियों में यहीं तक की बात है। युवक का कहना है कि बाद में चौकी इंचार्ज दस हजार में ही राजी हो गया। इससे पहले उसने कई बार अफसरों को पैसा दिए जाने की बात भी कही थी।
वर्जन
चौकी इंचार्ज का वीडियो वायरल होने की जानकारी है। इसकी जांच सीओ अछनेरा से कराई गई थी। उनकी रिपोर्ट पर चौकी इंचार्ज वीरपाल को सस्पेंड किया गया है - डा. प्रीतिंदर सिंह ( एसएसपी)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें