फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर किया रेप

Tue, 17 May 2016 07:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
रेप
विज्ञापन
पिपराइच क्षेत्र में सोमवार की रात खेत की तरफ निकली किशोरी को अगवा कर रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर युवक फरार हो गया। घटना की जानकारी परिवार के लोगाें ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी, लेकिन मौके पर कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। हालांकि वूमेन पॉवर लाइन में शिकायत करने पर पहुंचे दरोगा और सिपाही ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



पिपराइच प्रतिनिधि के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी सोमवार की रात आठ बजे खेत की तरफ निकली थी। रास्ते में बाइक से घर आ रहे मनबढ़ युवक उसे अकेला देख गमछे से उसका मुंह बांधकर अगवा कर ले गया। आरोप है कि बगीचे में ले जाकर उसने किशोरी से रेप किया। विरोध करने पर पिटाई कर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। किशोरी ने घर पहुुंचकर घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी।

किशोरी के भाई ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया लेकिन थाने से कोई सिपाही नहीं पहुंचा। रात 10 बजे परिवार के लोगों ने वूमेन पॉवर लाइन 1090 पर फोन करके घटना की जानकारी दी। अधिकारियों के निर्देश पर रात में पिपराइच थाने से दरोगा और सिपाही गांव में पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की सुबह थाने पहुंचे किशोरी के पिता ने तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें