फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट के बावजूद चालान की जीएम ने जांच शुरू कराई

Wed, 03 Feb 2016 08:48 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक यात्री के पास टिकट होने के बावजूद 400 रुपये न देने पर उसे आरपीएफ पोस्ट पर घंटो बैठा दिए जाने और बगैर टिकट पकड़े जाने का मामला बनाकर जुर्माना लिया गया था। इस मामले को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने गंभीरता से लिया है। महाप्रबंधक ने लखनऊ मंडल के डीआरएम को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर 31 जनवरी की देर रात ट्रेन से उतरे झुंगिया के दीपक कुमार को आरपीएफ के एक जवान ने रोक लिया और 400 रुपये की मांग की। रुपए देने से मना करने पर उसे जबरन पोस्ट पर बैठा दिया गया। जबकि यात्री के पास सुपरफास्ट ट्रेन का टिकट था। बाद में बगैर प्लेटफॉर्म टिकट के प्लेटफॉर्म पर घूमने के आरोप में चालान किया गया। रेलवे मजिस्ट्रेट की तरफ से जुर्माना लगाए जाने के बाद एक वकील ने दीपक से उसके पिता का नंबर लेकर इत्तला की।

दीपक के पिता ने 1200 रुपये जुर्माना देकर उसे छुड़ाया। घटना की शिकायत दीपक ने अपने एक मित्र के जरिए रेलमंत्री, एनईआर के जीएम के ट्विटर पर की। इसके बाद मामले की जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें