फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर रेलवे इंजीनियर की मौत

Fri, 12 Feb 2016 02:05 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गगहा के हटवा में बृहस्पतिवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से रेलवे के इंजीनियर की मौत हो गई। गांव के चौराहे पर स्थित चाय की दुकान से चाय पीकर वह बाइक से अपने खेत जा रहे थे इसी दौरान गिट्टी लेकर शहर की ओर आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गगहा प्रतिनिधि के अनुसार हटवा गांव के रहने वाले रमाकांत पासवान (40) रेलवे में इंजीनियर थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग मुजफ्फरपुर में थी। तीन दिन पहले वह छुट्टी पर घर आए थे। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे वह गेहूं के खेत में पानी चलाने की बात कह घर से बाइक लेकर निकले थे। रास्ते में गोरखपुर - बड़हलगंज मार्ग पर गांव के सामने स्थित चाय की दुकान पर रुक गए। चाय पीने के बाद आठ बजे वह खेत जाने के लिए निकले।

 सड़क पार करते समय बड़हलगंज की तरफ से गिट्टी लेकर आ रही ट्रक की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रमाकांत के दो बेटे और तीन बेटियां है। पिछले साल उन्होंने बड़ी बेटी की शादी की थी। हादसे की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें