फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए गैंगरेप के आरोपी, गए जेल 

Sun, 24 Apr 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रेपिस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहेली के घर जाते समय छात्रा का अपहरण कर रेप करने वाले आरोपियों को सहजनवां पुलिस ने शनिवार दोपहर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एक महीने से पुलिस उन्हें बचाने की कवायद में लगी थी, लेकिन कोर्ट में पीड़ित का बयान दर्ज होने के बाद उन्हें बैकफुट पर आना पड़ा।
विज्ञापन


सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार 18 मार्च को सहेली के घर जाते समय हाईस्कूल में पढ़ने वाली 16 वर्षीय किशोरी का बाइक सवार दो युवकों ने अपहरण कर लिया था और दो दिनों तक बंधक बनाकर रेप किया। 20 मार्च की सुबह घर के पास वह अचेत हालत में मिली थी। होश में आने पर उसने घटना की जानकारी दी।

24 मार्च को छात्रा की मां ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन मामला फर्जी बताकर दोनों युवकों को थाने से छोड़ दिया। पुलिस पीड़ित पर बयान बदलने का दबाव बना रही थी। पांच दिनों तक उसे महिला सिपाही के घर रखा गया। अखबार में मामला प्रकाशित होने पर कोेर्ट में बयान कराया, जिसके आधार पर कोर्ट ने पुलिस को आरोपियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर सहजनवां पुलिस ने केशवपुर गांव के विशाल यादव, तेनुहारी के कमलेश यादव को बोक्टा से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें