फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहों के साथ हिस्ट्रीशीटर गुड्डू यादव गिरफ्तार 

Sat, 11 Feb 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कैंट थाने में प्रेस वार्ता करते एसएसपी, साथ में अभियुक्त व पकड़ने वाली टीम। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागे पप्पू निषाद की तलाश में जुटी पुलिस के हत्थे हिस्ट्रीशीटर व पूर्व कनिष्ठ प्रमुख गुड्डू यादव चढ़ गया। पुलिस ने पप्पू निषाद के चालक को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। गुड्डू के पास से भी पुलिस को अवैध असलहे मिले हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसएसपी राम लाल वर्मा ने बताया कि जरिए मुखबिर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद गाड़ी में सवार लोग असलहे के साथ कूड़ाघाट की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने विंध्यवासिनी पार्क के पास कार को घेर लिया तो गाड़ी में बैठा शख्स पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया तो मालूम हुआ कि वह शातिर बदमाश पप्पू निषाद था। चालक की पहचान बेलीपार के भौवापार निवासी अवधेश निषाद के रूप में हुई।

गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें एक पिस्टल, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। वहीं फरार पप्पू निषाद की तलाश में पैडलेगंज के पास पुलिस टीम ने गाड़ी की चेकिंग शुरू की। इस बीच मोहद्दीपुर से एक फ ार्च्यूनर गाड़ी आती दिखाई दी। उसकी तलाशी ली गई तो गाड़ी में 32 बोर की दो पिस्टल, 12 बोर की एक डीबीबीएल गन व कारतूस मिले। पूछताछ में पकड़े युवक ने अपना नाम अजय उर्फ  गुड्डू यादव निवासी चेरिया थाना बेलीपार बताया। अजय बेलीपार थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह पिपरौली ब्लॉक का कनिष्ठ प्रमुख भी रह चुका था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें