फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर महिला को पीटा

Sun, 26 Jun 2016 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मह‌िला की पिटाई
विज्ञापन
राजघाट के बसंतपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने बेटों के साथ मिलकर महिला की पिटाई कर दी। बीच-बचाव में उसके बच्चे भी घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसके तीन बेटों पर बलवा, मारपीट और छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बसंतपुर सराय की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाला युवक मन्नान आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता था। जब इसका विरोध किया तो शनिवार शाम अपने तीन बेटों भोलू, समीर, इस्लाम के साथ उसने घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि चारोें ने महिला की पिटाई की। बीच-बचाव में उसकी बेटी भी घायल हो गई। शोर सुनकर पड़ोसी में रहने वाली मौसी पहुंची तो आरोपी उनसे भी उलझ गए और पिटाई करने के बाद मोबाइल उठा ले गए। इस दौरान घर का सारा सामान भी तोड़ दिया।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बसंतपुर सराय के रहने वाले मन्नान उसके बेटे भोलू, समीर, इस्लाम पर मारपीट, बलवा, छेड़छाड़, तोड़फोड़ करने का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें