फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी करने वाले शख्स को पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Wed, 08 Jun 2016 08:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प‌िटाई
विज्ञापन
नौकरी दिलाने और ब्याज पर रुपये लेकर फरार हुए शख्स की लोगों ने पहले तो जमकर धुनाई की फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस ने आठ महीने पहले जब उसे पकड़ा था तो इस शर्त पर छोड़ा था कि वह अपना घर बेचकर बकाएदारों के रुपये लौटाएगा, लेकिन अब तक इस मामले में कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


खोराबार निवासी संजय गुप्ता पर 30 लाख रुपये ठगी करने का आरोप है। पीड़ितों का कहना है कि संजय पहले तीन जगह कोचिंग चलाता था। इसी दौरान उसने कोचिंग के बच्चों से नौकरी दिलाने के नाम पर और कुछ लोगों से ब्याज पर रुपये लिए थे मगर वह न तो नौकरी दिलवा सका और न ही रुपये लौटा सका।

मंगलवार को संजय किसी काम से कचहरी आया था। तभी सूरजकुंड के रहने वाले मधु शाही ने फोन कर उसे कचहरी के बाहर मकान के सिलसिले में बात करने के बहाने बुलाया और वहां उसकी पिटाई कर कैंट पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामला खोराबार का होने से उसे खोराबार पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज तो नहीं किया है मगर उससे पूछताछ की जा रही है। खुद का मकान किराए पर देकर संजय किराए के मकान में रहता था। यही वजह थी कि लोग उसे खोज नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें