फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पुलिस फेल, अब आईजी ने संभाली कमान

Wed, 17 May 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सहबाजगंज में व्यापारियों से मिलने पहुंचे आईजी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
घी, तेल के थोक व्यापारी चंद्रप्रकाश टिबड़ेवाल की हत्या और लूटकांड का खुलासा करने में जिला पुलिस की नाकामी के बाद कमान आईजी मोहित अग्रवाल ने संभाल ली है। आईजी ने मंगलवार को दीवान बाजार से लेकर उस गली तक का निरीक्षण किया, जहां व्यापारी को गोली मारी गई थी। इसके बाद आईजी साहबगंज गए और व्यापारियों से मिलकर मामले का जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाया। आईजी ने अब तक की पुलिस, क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की जांच की समीक्षा भी की है।
विज्ञापन


साहबगंज के व्यापारी चंद्र प्रकाश टिबड़ेवाल की 11 मई को दीवान बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 10 लाख रुपये भी लूटे गए थे। इस मामले की जांच पुलिस, क्राइम ब्रांच और एसटीएफ से शुरू की। अलग-अलग बिंदु की छानबीन भी हुई लेकिन अपराधियों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से निर्धारित 48 घंटे की समय सीमा भी बीत चुकी है। इसी का नतीजा रहा कि आईजी मोहित अग्रवाल को सड़क पर उतरना पड़ा। एसएसपी आरपी पांडेय को साथ लेकर आईजी ने दीवान बाजार से हिमालय टिंबर तक पैदल मार्च किया। आईजी उस गली में भी गए, जहां व्यापारी को गोली मारकर लूटा गया था। आईजी ने सर्राफा बाजार में भी पैदल मार्च किया। खूनीपुर चौराहा से नौसड़ चौराहा तक गए। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता से अपराधियों के हौसले पस्त होंगे। व्यापारी हत्याकांड का खुलासा जल्द ही कर दिया जाएगा। पुलिस, क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की टीमें सही दिशा में काम कर रही हैं।

साहबगंज बाजार की सुरक्षा बढ़ी
व्यापारी चंद्र प्रकाश टिबड़ेवाल की हत्या के बाद मंगलवार से साहबगंज बाजार की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं जो सुबह-शाम बाजार में गश्त करेंगी। डायल-100 की एक पिकेट भी बाजार में रहेगी। दो ट्रैफिक सिपाहियों की भी तैनाती की गई है। आईजी ने सभी व्यापारियों से क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरा लगवाने की अपील की है। साथ ही कहा है कि कैमरा अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए ताकि पिक्चर अच्छी आए।
विज्ञापन


आईजी मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को साहबगंज के व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने अपना, एसएसपी सहित तमाम अफसरों का विजिटिंग कार्ड बंटवाया। साथ ही व्यापारियों से कहा कि पुलिस क्षेत्राधिकारी हर सप्ताह मीटिंग कर सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। एसपी, सीओ निरीक्षण भी करेंगे। हर महीने एसएसपी व्यापारियों के साथ मीटिंग कर सुरक्षा संबंधित तैयारियां परखेंगे। आईजी ने कहा कि बाइक से जाने-आने वाले नई उम्र के युवाओं की चेकिंग कराई जाएगी। नियम, कानून दरकिनार करके बाइक चलाने वाले युवाओं के वाहनों के चालान काटे जाएंगे। व्यापारियों की सुरक्षा में किसी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताते चलें चंद्र प्रकाश साहबगंज बाजार में ही व्यापार करते थे। उनकी हत्या के बाद से व्यापारी डरे हुए थे। अब आईजी ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें