फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर छात्रा से रेप की कोशिश

Fri, 26 Feb 2016 06:43 PM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चौरीचौरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार की दोपहर घर में घुसकर युवक ने छात्रा से रेप की कोशिश की। शोर मचाने पर पीड़िता की पिटाई कर वह फरार हो गया। घटना के समय वह घर में अकेली थी। छात्रा के घरवालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। आरोप है कि पुलिस समझौते के लिए दबाव बना रही है।
विज्ञापन



चौरीचौरा प्रतिनिधि के अनुसार सरदारनगर क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी कक्षा छह की छात्रा है। बृहस्पतिवार की दोपहर वह घर में अकेली थी। छात्रा के घरवाले खेत की तरफ गए थे। आरोप है कि पड़ोस का रहने वाला युवक दोपहर एक बजे घर पहुंचा। कमरे में बंधक बनाकर छात्रा से रेप की कोशिश की।

छात्रा के शोर मचाने पर उसने पिटाई की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। शाम को खेत से लौटे परिवार के लोगों को पीड़ित ने घटना की जानकारी दी। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी परिवार के लोगों ने चौरीचौरा पुलिस को दी। आरोपी के पक्ष से थाने पहुंचे नेता पीड़ित परिवार को बदनामी का डर दिखाकर समझौते का दबाव बनाने लगे हैं। पीड़ित छात्रा के घरवालों का कहना है कि पुलिस भी आरोपियों का पक्ष ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें