फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में बुजुर्ग की हत्या

Wed, 07 Sep 2016 08:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
निशानेबाजी
विज्ञापन
चिलुआताल थाना क्षेत्र के डीहहाघाट गांव के अमहवां टोले में मंगलवार देर रात पुरानी चुनावी रंजिश में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली सिर पर सटाकर मारी गई थी, जिससे मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। विरोध करने पर बगल में सोई पत्नी की भी बदमाशों ने पिटाई कर दी गई। पुलिस पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


चिलुआताल प्रतिनिधि के मुताबिक 13 नवंबर 2015 को बीडीसी पद का चुनाव हुआ था। इसमें मृतक सुराती (70) का नाती रामपाल और छोटेलाल का पुत्र जितेंद्र चुनाव मैदान में थे। चुनाव में दोनों ही हार गए, मगर एक-दूसरे को हार का कारण बताते हुए दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान छोटेलाल को गंभीर चोटें आई थीं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसी के बाद से दोनों ही परिवारों के लोग एक दूसरे के दुश्मन हो गए। सुराती पक्ष के लोगों ने गांव ही छोड़ दिया।

मंगलवार देर रात सुराती और उनकी पत्नी रामरती खाना खाकर आराम कर रहे थे। तभी पांच-छह की संख्या में पहुंचे लोग सुराती को खींचकर ले जाने लगे, तभी पत्नी की नींद खुल गई और पति को छोड़ देने की गुहार लगाने लगी। मगर बदमाशों ने सुराती के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस व उसके घर वालों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और रामरती की तहरीर पर जितेंद्र पुत्र छोटेलाल, पुन्नवासी पुत्र चौथी, दिलीप पुत्र पुनवासी, रामजस पुत्र रामवृक्ष, रामकरन पुत्र रामवृक्ष समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ मारपीट व हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें