फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से हमला कर प्रापर्टी डीलर की हत्या

Sun, 19 Jun 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
वारदात के बाद पहुंची पुलिस ने घर वालों से जानकारी जुटाई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चिलुआताल में शुक्रवार की रात धारदार हथियार से हमला कर प्रापर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद बोरे में भरकर लाश हत्यारों ने साइकिल पर रख बांध किनारे फेंक दिया था। शनिवार की सुबह शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस शिनाख्त होने के बाद घर पहुुंचकर छानबीन की। प्रापर्टी डीलर की पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी। अज्ञात के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार जंगल नंदलाल सिंह उर्फ हमीनपुर निवासी लालजी के पांच बेटों में सबसे छोटा सुरेश सिंह (40) प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। सभी भाइयों का परिवार अलग - अलग रहता है। एक महीने पहले उनकी पत्नी किरन बेटे आर्यन (7) के साथ सोनबरसा के लोहरिया गांव अपने मायके चली गई थी। शुक्रवार की रात सुरेश अपने कमरे में सोए थे। अन्य भाइयों का परिवार भी अपने कमरे में था। शनिवार की सुबह रामपुर बांध पर लोगों ने खून से सना बोरा साइकिल समेत पड़ा देखा।

जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने बोरा खुलवाया तो उसमें लाश पड़ी थी। सिर और चेहरे में धारदार हथियार और किसी नुकीले वस्तु से हमला किया था। आसपास के लोगों के पहचान करने पर पुलिस खून के धब्बे के सहारे सुरेश के घर पहुंची। कमरे में खून से सना बिस्तर अस्त - व्यस्त होने के साथ ही बेड के नीचे पड़े खून के दाग धोया गया था। पहचान होने पर एसपी (सिटी) हेमराज मीणा, सीओ गोरखनाथ डीएन शुक्ला डाग स्क्वाएड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन किया।
विज्ञापन


बड़े भाई श्रीप्रकाश ने लेनदेन के विवाद में प्रापर्टी डीलरों पर हत्या कराने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। चिलुआताल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज किया है।

वारदात में महिला के शामिल होने का है संदेह
पुलिस को वारदात में किसी महिला के शामिल होने का संदेह है। हत्या के बाद शव को कमरे में ही बोरे में भरा गया और श्रीप्रकाश की साइकिल पर लादकर उसे बंधे तक ले जाया गया। किसी के आने की आहट मिलने पर हत्यारा शव को साइकिल के साथ छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल के पास और बोरे में चूड़ी का टुकड़ा मिलने से पुलिस वारदात में किसी महिला के शामिल होने की बात कह रही है।

रात में खुला था सुरेश का कमरा
सुरेश के बड़े भाई श्रीप्रकाश ने बताया कि रात में वह जगे तो उनका कमरा बाहर से बंद था। आवाज देने पर बगल के कमरे में रहने वाले भतीजे ने दरवाजा खोला। लघुशंका करके वह जब लौटे तो सुरेश के कमरे का दरवाजा खुला देखा बाहर से बंद किया था। हत्या की जानकारी किसी को नहीं हो पाई।

सर्विलांस से मामला सुलझाने में जुटी पुलिस
चिलुआताल पुलिस सर्विलांस की मदद से सुरेश के हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। घटना के समय घर में 14 लोगों के मौजूद होने के बाद धारदार हथियार और पेंचकस से हमला कर हत्या करने बाद भी किसी को आवाज सुनाई न देने। साक्ष्य मिटाने के लिए खून के धब्बे कमरे से साफ करने की कोशिश के बाद किसी परिचित पर पुलिस को संदेह है। सुरेश की पत्नी से परिवार के अन्य लोगों का संबंध ठीक नहीं था।

प्रापर्टी डीलर की हत्या के मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज किया है। सर्विलांस की मदद से गुत्थी को सुलझाने की कोशिश चल रही है। जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश करेंगे।
विज्ञापन

- हेमराज मीणा - एसपी (सिटी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें