फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के निर्देश पर युवक की मौत की दोबारा जांच शुरू

Mon, 22 Feb 2016 12:58 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। तिवारीपुर सूफी हाता में तीन साल पहले हुई युवक की मौत की पुलिस दोबारा जांच कर रही है। कोर्ट के निर्देश पर रविवार की दोपहर फॉरेंसिक टीम ने युवक के घर पहुंचकर दोबारा जांच की। युवक की हत्या में उसके परिवार के लोगों ने बड़े भाई समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


सूफी हाता के रहने वाले सहनवाज (25) की लाश 21 मार्च 2013 को कमरे में फंदे से लटकती मिली थी। चार भाइयों ने सबसे छोटे सहनवाज का हाथ-पैर बंधा था। दूसरे नंबर के भाई ने अपने छोटे भाई, उसके साले समेत चार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सहनवाज के खुदकुशी करने का तर्क देते हुए फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। परिवार के लोगों की शिकायत पर कोर्ट ने मामले की दोबारा जांच करने का निर्देश तिवारीपुर पुलिस को दिया था। रविवार की दोपहर एसओ रामज्ञा सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ सहनवाज के घर पहुंचे। एक घंटे तक छानबीन करने के बाद फॉरेंसिक टीम ने फिर से क्राइम सीन तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें