फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना ने की बच्ची से छेड़खानी, गिरफ्तार 

Thu, 04 May 2017 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
यौन प्रताड़ना
विज्ञापन
झंगहा थाना क्षेत्र में 70 साल के एक बुजुर्ग पर नौ साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आरोपी रिश्ते में बच्ची का नाना है। टॉफी खिलाने के बहाने वह उसे घर से दूर ले गया था। वहां से किसी तरह  बुजुर्ग के चंगुल से छूटकर बच्ची घर पहुंची और नानी को पूरी बात बताई। पुलिस ने नानी की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


रिश्तों को कलंकित करने वाले इस मामले में बुजुर्ग अब खुद को निर्दोष बता रहा है। खोराबार क्षेत्र के एक गांव की बालिका दो दिन पहले ही झंगहा क्षेत्र के गांव में ननिहाल आई थी। बुधवार को रिश्ते में उसके नाना आरोपी 70 वर्षीय राम स्वरूप टॉफी खिलाने के बहाने उसे घर से दूर ले गया और छेड़खानी करने लगा। बालिका को उसकी हरकतें बुरी लगीं तो वह शोर मचाने लगी। आरोपी ने इस पर उसे मारने की धमकी भी दी लेकिन वह बुजुर्ग को धक्का देकर घर भाग आई। घर आकर उसने नानी को पूरी बात बता दी। पुलिस ने बुजुर्ग पर छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें