फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के साथ शोहदों ने की छेड़खानी

Sat, 04 Mar 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
molestation
विज्ञापन
कौड़ीराम कस्बे में कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ शोहदों ने छेड़खानी कर दी। छात्रा शोहदों से पीछा छुड़ाकर आगे बढ़ी तो वे बाइक पर जबरन बैठाने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो शोहदे फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब इंटर की छात्रा कोचिंग से पढ़कर घर जाने के लिए निकली। वे कस्बे में ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी बीच दो शोहदे बाइक से आए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। इस पर छात्रा ने विरोध किया और आगे बढ़ गई। इसके बाद शोहदों ने पीछा कर उसे बाइक पर बैठाने के लिए खींचने लगे। इस पर छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जटने लगे तो शोहदे फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें