फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर छूटे पकड़े गए जुआरी 

Sun, 23 Oct 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
जुआ खेलते पकड़े गए लोगों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
जाफरा बाजार में जुआ खेलते पकड़े गए 39 जुआरियों को पुलिस ने शनिवार की दोपहर कोर्ट में पेश किया जहां से वे जमानत पर छूट गए। इससे पहले सभी को सुबह बस से जिला अस्पताल लाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। पूछताछ में पता चला कि राजेंद्र जायसवाल उर्फ बंटी इस धंधे में काफी दिनों से सक्रिय है। खुद को समाजवादी पार्टी का नेता बना अपने घर में बेधड़क धंधा चलाता था।
विज्ञापन


एसओ तिवारीपुर उपेंद्र यादव की तहरीर पर जुआ खेलाने वाले राजेंद्र जायसवाल उर्फ बंटी समेत 39 लोगों पर पुलिस ने 13 जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया। तलाशी में आरोपियों के पास से 7.83 लाख रुपये मिले। इनके कब्जे से मिली 21 बाइक और एक कार मिली, जिसे सीज कर दिया। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को शनिवार की सुबह मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया गया। दोपहर एक बजे के बाद पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।

सपा व्यापार सभा के पदाधिकारी के घर जुआ पकड़े जाने की जानकारी के बाद जिलाध्यक्ष मोहसिन खान ने व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मनोज अग्रहरी को पार्टी कार्यालय पर बुलाकर जानकारी मांगी तो उन्होंने राजेंद्र के संगठन में न होने की बात कह उसको जानने से इंकार कर दिया। सपा नेताओं ने तिवारीपुर पुलिस को भी फोन कर राजेंद्र जायसवाल उर्फ बंटी का पार्टी से कोई वास्ता न होने की जानकारी दी। पकड़े गए जुआरियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस शहर में चल रहे जुआ के अन्य अड्डों पर कार्रवाई की तैयारी में है।  सपा से राजेंद्र का नहीं है कोई वास्ता : मोहसिन सपा जिलाध्यक्ष मोहसिन खान ने बताया कि राजेंद्र जायसवाल उर्फ बंटी का पार्टी से कोई वास्ता नहीं है। फर्जी बैनर लगाकर वह लोगों को गुमराह कर रहा था। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मनोज अग्रहरी ने भी उसके संगठन में न होने की जानकारी दी है। पार्टी की तरफ से कार्रवाई करने के सवाल पर जिलाध्यक्ष ने कोई जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन
इनके खिलाफ हुई कार्रवाई  राजेंद्र जायसवाल, भोला, विनीत प्रताप, शरद गुप्ता, सुनील वर्मा, इंद्रजीत शाह, कमलेश, जुगनू, मनोज, पिंटू, राजकपूर, मो. असफाक, शाहिद, अरविंद, अजीत, सुरेंद्र, भोलू, श्रवण, रितेश, पंड़ित, शिवकुमार, मुन्ना, भोलू, अर्जुन, मनोज, गणेश, दिनेश, महेंद्र, जयगोपाल, रितेश, गिरीश, मनोज, दीपचंद, सुधीर, मनोज, रुदल, जगदीश, इरशाद, पन्नेलाल
   व्हाइट हाउस के नाम से फेमस है बंटी का घर जाफरा बाजार चौराहे पर स्थित बंटी का मकान कॉलोनी में व्हाइट हाउस के नाम से फेमस है। रोजाना रात में अराजक तत्वों के जुटने की शिकायत स्थानीय लोग पुलिस से कई बार कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कई बार तिवारीपुर पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन थाने से ही मामला रफा - दफा हो गया। इस बार अधिकारियों के  रुचि लेने पर मामला खुला। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें