फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से किया रेप, मां गई शिकायत लेकर तो कर दी पिटाई

Wed, 19 Apr 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
खजनी इलाके में बकरी खोजने निकली किशोरी को बंधक बनाकर युवक ने रेप किया। यही नहीं, पीड़िता की मां जब आरोपी के घर उलाहना लेकर गई तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। गांव वालों ने बीच-बचाव कर मां को बचाया। पुलिस ने रेप, जानमाल की धमकी देने, पाक्सो एक्ट, अनुसूचित जाति के उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खजनी प्रतिनिधि के मुताबिक 16 साल वर्षीय किशोरी सोमवार को बकरी चराने निकली थी। शाम को जब वह घर लौैटी तो एक बकरी रास्ता भटककर कहीं और चली गई। उसे खोजने के लिए मां और बेटी दोनों अलग-अलग निकले। इसी दौरान रास्ते में किशोरी को युवक कुलदीप सिंह मिल गया। आरोप है कि उसने किशोरी को बंधक बनाकर रेप किया और फरार हो गया। किशोरी ने घर पहुंचकर मां से शिकायत की।

बेटी के साथ हैवानियत सुनकर हतप्रभ मां जब शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी के घरवालों ने बेटे की गलती मानने के बजाय किशोरी की मां पर ही हमला कर दिया। मारपीट देखकर गांव के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने बीच-बचाव कर मां को बचाया। मंगलवार को मां और बेटी ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें