फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी उसके मामा - मामी को घोंपा चाकू, एक की मौत

Wed, 26 Oct 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
घायल पत्नी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पत्नी के ससुराल न जाने से नाराज युवक ने उसे चाकू मार दिया।  यही नहीं, बीच-बचाव करने जब पत्नी के मामा-मामी आए तो उसने उन पर भी हमला कर दिया। शोर मचाने पर जुटे जाफरा बाजार मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद उसे तिवारीपुर पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों को लेकर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची, जहां से महिला और उसके मामा-मामी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां मामा सलाम (45) की देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन


सिधारीपुर, भिटनी मस्जिद पास रहने वाला आदिल फर्नीचर का काम करता है। एक साल पहले उसका निकाह जाफरा बाजार के बख्तियारपुर मोहल्ले की मैरुनिशा (25) से हुई। दो महीने बाद ही दोनों में विवाद शुरू हो गया। ससुराल के लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मैरुनिशा मायके चली आई। आदिल कई बार विदाई कराने आया लेकिन वह गई नहीं। इसे लेकर तिवारीपुर थाने पर भी कई बार पंचायत हुई थी। मंगलवार की शाम सात बजे आदिल पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा। घर चलने की बात को लेकर मैरुनिशा से उसका विवाद हो गया।

मामला बढ़ने पर रात 8:30 बजे के करीब आदिल ने पत्नी के पेट और हाथ में चाकू घोंप दिया। मैरूनिशा के मामा सलाम (45) और मामी तैजूननिशा बीच - बचाव करने पहुंचे तो उनके ऊपर भी हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर जुटे मोहल्ले के लोगों ने आरोपी की पिटाई करने के साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसओ तिवारीपुर उपेंद्र यादव घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर मैरूनिशा उसके मामा और मामी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

  अवैध संबंध के संदेह में मारा चाकू  आदिल को संदेह है कि उसकी पत्नी का संबंध किसी युवक से जिसके कारण वह ससुराल नहीं जा रही है। विवाद करने के बाद वह मायके चली आती है। जिला अस्पताल लेकर आए सिपाहियों को उसने बताया कि इलाहीबाग के रहने वाले एक युवक का सुसराल आना - जाना रहता है। परेशान होकर उसने चाकू से हमला किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें