फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल गए पुलिस के लिए वसूली करने वाले दुकानदार

Tue, 09 Aug 2016 08:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
अाईजी ने वसूली करते युवक काो पकड़ा था। - फोटो : amar ujala/file photo
विज्ञापन
पुलिस के लिए मोहद्दीपुर चौराहे पर वसूली करने वाले दुकानदारों को मंगलवार दोपहर जेल भेज दिया गया। संतकबीरनगर के रहने वाले मुख्य आरोपी को कैंट पुलिस ने देर रात उसके घर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ कर उसके साथियों के बारे में जानकारी ली गई। इस मामले में देर रात एसएसपी ने पूरी मोहद्दीपुर पुलिस चौकी को लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन


कैंट पुलिस ने सोमवार देर रात संतकबीरनगर, धनघटा के जिगिना गांव में दबिश देकर मोहद्दीपुर में वसूली करने वाले रामबचन यादव (50) को गिरफ्तार किया। देर रात तक कैंट थाने में उससे पूछताछ हुई। रामबचन ने बताया कि दो साल से मोहद्दीपुर में रहकर वह चाय की दुकान चलाता है। पुलिसकर्मियों के कहने पर वह गाड़ियों से वसूली करता था। रुपये का बंटवारा चौकी प्रभारी के साथ ही सिपाही भी करते थे।

सोमवार को वसूली करते रंगे हाथ पकड़े गए चाट विक्रेता विक्की ने बताया कि वह रामबचन के गांव जाने पर उसकी जगह वसूली कर रहा था। तलाशी में उसके पास से 397 रुपये मिले। मंगलवार की दोपहर कैंट पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दुकानदारों से पूछताछ में मिली जानकारी को तस्दीक करने के लिए अधिकारी कॉल डिटेल के जरिए पुलिसकर्मियों तक पहुंचने की कोशिश में लगे हैं। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें