फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए रुपये न देने पर की मछली विक्रेता की हत्या

Thu, 04 Feb 2016 09:11 PM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शराब पीने के लिए रुपये न देने पर युवक ने मछली विक्रेता पर फावड़े से हमला कर दिया। गंभीर हाल में पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पीपीगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जंगल कौड़िया प्रतिनिधि के अनुसार राजाबारी गांव के रहने वाले अर्जुन साहनी (37) मछली बेचने का कार्य करते थे। बुधवार की रात गांव का रहने वाला शैलेश नशे ही हालत में अर्जुन के घर पहुंचा और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। मना करने पर हाथापाई करने लगा। गांव वालों के बीच-बचाव करने पर शैलेश चला गया। इसके बाद वह रात 11 बजे फिर वापस आया और बरामदे में सो रहे अर्जुन के गले पर फावड़े से हमला कर फरार हो गया।

घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस और परिवार के लोगों ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अर्जुन की पत्नी की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर पीपीगंज पुलिस ने आरोपी शैलेश को गिरफ्तार कर लिया है। राजाबारी गांव के लोगों का कहना है कि शराब के लिए अक्सर लोगों से आरोपी रुपये मांगता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें