फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ लाख रुपये के साथ बाबा और पांच सेवक हिरासत में

Sat, 07 Dec 2019 12:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सिरमौर पुलिस ने राजगढ़ थाना के अंतर्गत यशवंत नगर में नाके के दौरान एक बाबा और पांच सेवकों से लगभग नौ लाख रुपये की नकदी बरामद की है। गुजरात राज्य के शुरदरू निवासी बाबा शंकर भारती अपने अन्य साथियों के साथ यह रकम लेकर कहां जा रहे थे, इसका पता नहीं चल पाया है। न ही वे पुलिस को नकदी से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत कर पाए हैं। पुलिस ने राशि कब्जे में लेकर आयकर विभाग को सूचित कर दिया है।

विज्ञापन


अब यह मामला आयकर विभाग के सुपुर्द किया जाएगा। राजगढ़ पुलिस टीम ने गिरिपुल के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान गुजरात नंबर की एक कार (जीजे 12 डीएस 2314) सोलन के चायल की ओर से आ रही थी। कार में छह लोग सवार थे। पुलिस ने कार को रोका और तलाशी ली तो 8,99,991 रुपये मिले। पूछताछ के बाद पुलिस ने पाया कि कैश को भारती संन्यास आश्रम ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने कार में सवार शंकर भारती नाम के बाबा और उसके अन्य पांच सेवकों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने कहा कि बाबा नकदी के कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए हैं। लिहाजा, आयकर विभाग को इस बारे सूचित कर दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें