फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के लिए वसूली करने वाले को आईजी ने पकड़ा

Mon, 08 Aug 2016 08:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
पकड़ा गया युवक - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
मोहद्दीपुर चौराहे पर मालवाहक टेंपो से पुलिस के लिए वसूली कर रहे युवक को आईजी ने रंगेहाथ पकड़ लिया। चौराहे पर रहने वाला युवक चाट की दुकान चलाता है। पूछताछ में उसने सिपाहियों के कहने पर वसूली करने की बात बताई। आईजी के निर्देश पर सीओ कैंट आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। जांच के आधार पर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

आईजी मोहित अग्रवाल सोमवार की सुबह 11 बजे मोहद्दीपुर में जाम से निपटने की व्यवस्था देखने पहुंचे थे। जाते समय सड़क के दाईं पटरी पर खड़ा एक युवक मालवाहक टेंपो से रुपये वसूल रहा था। अधिकारियों के चौराहे पर होने के बाद भी वह बेखौफ होकर वसूली में लगा था। आईजी की नजर जब उस पर पड़ी तो उन्होंने पीआरओ और गनर को भेज वसूली कर रहे युवक को पकड़वाया। पूछताछ में उसने अपना नाम विक्की बताया। गुलरिहा के बांसस्थान का विक्की मोहद्दीपुर में परिवार के साथ रहता है। शाम को चौराहे पर चाट की दुकान लगाता है। आईजी को उसने बताया कि वाहनों से वसूली पंडित नाम का युवक करता है। आज वह नहीं था तो सिपाहियों ने उसे इस काम में लगाया था। आईजी ने मामले की जानकारी एसएसपी को देने के साथ ही जांच कराके वसूली कराने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसएसपी रामलाल वर्मा ने मामले की जांच सीओ कैंट अभय मिश्रा को दी है। थाने पहुंचकर उन्होंने आरोपी से पूछताछ की। 
विज्ञापन
चौराहे पर प्राइवेट आदमी से कराते है वसूली एसएसपी की चेतावनी के बाद भी पुलिसकर्मियों की आदत में सुधार नहीं हुआ है। पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी मिलने पर वे अब प्राइवेट आदमियों से वसूली कराने लगे हैं। मोहद्दीपुर के अलावा अन्य पुलिस चौकियों पर भी ऐसा नजारा देखा जा सकता है।

गाड़ियों से वसूली करते मिले युवक को कैंट पुलिस के हवाले कर दिया है। दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने का निर्देश एसएसपी को दिया है। सीओ कैंट मामले की छानबीन कर रहे हैं। 
विज्ञापन

- मोहित अग्रवाल, आईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें