प्रेमिका के साथ मिलकर युवक अपनी पत्नी पर वेश्यावृत्ति करने का दबाव बना रहा है। बात न मानने पर उसको प्रताड़ित करता है। शनिवार को सास और ससुर को लेकर आईजी के ऑफिस पहुंची पीड़ित ने आप बीती सुनाई। आईजी के निर्देश पर गोरखनाथ पुलिस ने आरोपी के साथ ही उसकी प्रेमिका पर केस दर्ज किया।
दोपहर 12 बजे गोरखनाथ क्षेत्र की रहने वाली महिला अपने ससुर और सास के साथ आईजी के ऑफिस पहुंची। प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि प्रेमिका के साथ मिलकर पति प्रताड़ित कर रहा है। कई लड़कियों से उसके अवैध संबंध है। एक महीने से वेश्यावृत्ति करने के लिए दबाव बना रहा है। इस काम में उसकी प्रेमिका भी मदद कर रही है। विरोध करने पर 22 जून की रात पिटाई करने के बाद कुकर्म किया। उसने इसकी वीडियो क्लिप भी बनाई है। महिला का आरोप था कि घटना की साजिश में पति की प्रेमिका भी शामिल है।
आईजी ने सीओ गोरखनाथ और एसओ से बात करते तुरंत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। गोरखनाथ पुलिस ने महिला के पति और उसकी प्रेमिका पर मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया। एसओ गोरखनाथ सदानंद सिंह ने बताया कि आरोपी युवक नौतनवां में कारोबार करता है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।