फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे की पैरवी करने निकली युवती लापता

Wed, 29 Jun 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
Missing
विज्ञापन
भाई की हत्या के मुकदमे की पैरवी में घर से निकली युवती लापता है। खोजबीन के बाद कुछ पता न चलने पर उसकी मां ने हत्यारोपी महिला और उसके भाई पर अपहरण का आरोप लगाते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। बांसगांव पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



बांसगांव प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के परसिया गांव के रहने वाले संजय सिंह की तीन साल पहले हत्या कर दी गई थी। संजय की मां इंद्रासनी देवी ने बहू सुमनलता और उसके भाई प्रमोद सिंह पर हत्या का आरोप लगाया था। सेना में जवान संजय ने जेल की बंदीरक्षक सुमनलता से कोर्ट मैरिज किया था। हत्या के मामले में संजय की बहन  बबिता गवाह थी। आरोप है कि 23 जून की सुबह वह मुकदमे की पैरवी के लिए वह गोरखपुर जाने के लिए घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी।

खोजबीन के बाद इंद्रासनी देवी ने बांसगांव थाने पहुंच उसके अपहरण की तहरीर दी। उनका आरोप था कि जेल में बंद सुमनलता और उसके भाई प्रमोद सिंह ने बबिता का अपहरण कराया है। बांसगांव पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें